CG : इस बात से तंग आकर पत्नी ने हंसिए से काट दिया पति का प्र... - CG Sandesh

CG : इस बात से तंग आकर पत्नी ने हंसिए से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा बस्ती क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शराब पीने के आदी और रोज-रोज मारपीट करने वाले पति राजेश कौशिक से तंग आकर उसकी पत्नी द्रोपती कौशिक ने देर रात सोते समय उस पर धारदार हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने प्रताड़ना से परेशान होकर पति के प्राइवेट पार्ट पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने घायल राजेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने घरेलू हिंसा और लगातार मारपीट से परेशान होकर हमला करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें