CG : लू से बुजुर्ग की मौत, अगले 5 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट  - CG Sandesh

CG : लू से बुजुर्ग की मौत, अगले 5 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रदेश में तापमान में फिलहाल किसी बड़ी राहत के संकेत नहीं हैं। इसी बीच बिलासपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जोंधरा गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव बाजार स्थित जूता दुकान के बाहर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत लू लगने से हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक पिछले करीब दो महीनों से गांव में भीख मांगकर अपना जीवनयापन कर रहा था। बताया गया कि वह पिछले दो दिनों से बीमार था और तेज गर्मी के बावजूद बाजार के आसपास ही पड़ा रहता था।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच UV रेज का स्तर बेहद खतरनाक रह सकता है, जिससे त्वचा और आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका है।

मेकाहारा अस्पताल के डर्मेटोलॉजी विभाग के HOD डॉ. मृत्युंजय सिंह ने बताया कि तेज धूप और हीटवेव के दौरान कुछ ही मिनटों में सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें