CG : वार्ड क्रमांक 38 में गहराया जल संकट, बोर पंप लगाने को ल... - CG Sandesh

CG : वार्ड क्रमांक 38 में गहराया जल संकट, बोर पंप लगाने को लेकर बढ़ा विवाद

रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 38 में बोर पंप लगाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। क्षेत्र के मोहल्लेवासियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन स्थानीय विवाद के कारण अब तक बोर में नया पंप नहीं लगाया जा सका है।

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष पीएचई विभाग द्वारा शासकीय भूमि पर बोर खनन कराया गया था। हाल ही में उस बोर में नया पंप स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई, ताकि वार्डवासियों को पेयजल संकट से राहत मिल सके। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने के कारण यह कार्य बीच में ही रुक गया।

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पंप लगाने पहुंचने वाले कर्मचारियों और लोगों को धमकाया जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि यदि किसी ने पंप लगाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। इस विवाद के चलते पूरे क्षेत्र में पेयजल संकट और गहरा गया है तथा कई परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने निगम प्रशासन से हस्तक्षेप कर जल्द बोर पंप लगाने और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की समस्या ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं।

मामले को लेकर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नागरिकों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन के सहयोग से जल्द बोर पंप लगवाकर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुचारु करने का आश्वासन दिया है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें