रायगढ़ नगर निगम की एमआईसी बैठक में 11 एजेंडों पर चर्चा, 7 प्... - CG Sandesh

रायगढ़ नगर निगम की एमआईसी बैठक में 11 एजेंडों पर चर्चा, 7 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

रायगढ़ नगर निगम की महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक में आज शहर विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में रखे गए 11 एजेंडा बिंदुओं में से पहले 7 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। बैठक में स्ट्रीट लाइट, जल व्यवस्था, गार्डन विकास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं और कर्मचारियों की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया गया।

नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में सबसे पहले कयाघाट चौक से आरओबी तक स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस कार्य के लिए लगभग 64 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों की सूची का अनुमोदन भी किया गया।

बैठक में 09 एमएलडी फिल्टर प्लांट के रेनोवेशन और अपग्रेडेशन कार्य के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। साथ ही नए इंटेकवेल निर्माण, पाइपलाइन विस्तार और अन्य जल आपूर्ति संबंधी कार्यों पर भी सहमति बनी।

एमआईसी ने फॉरेस्ट ऑफिस के पास गार्डन विकास कार्य तथा जल एवं उद्यान विभाग में प्लेसमेंट कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़े प्रस्तावों को भी हरी झंडी दे दी। बैठक में रखे गए कुल 11 एजेंडों में से 7 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जबकि शेष 4 एजेंडा को आगामी बैठक तक विचारणीय रखा गया है।

बैठक के बाद महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है तथा स्वीकृत योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें