सरायपाली : विश्व हिन्दू परिषद संगठन की बैठक संपन्न - CG Sandesh

सरायपाली : विश्व हिन्दू परिषद संगठन की बैठक संपन्न

विश्व हिन्दू परिषद के संगठन के विस्तार की दृष्टि से सरायपाली प्रखंड के बटकी खंड का बैठक सिंघोड़ा मंदिर में संपन्न हुआ, बैठक में बटकी खंड के प्रत्येक गांव में विश्व हिंदू परिषद के ग्राम समिति का गठन एवं आगामी माह में 14 जून रविवार को होने वाले बैठक में खंड कार्यकारिणी का गठन करने के लिए योजना बनाया गया।

बैठक में बटकी खंड के सभी ग्रामों से सनातनी बंधु उपस्थित रहे,  बैठक में योजना बनाया गया कि कैसे हिंदू समाज में धर्मांतरण को रोका जाए लव जिहाद लैंड जिहाद गो तस्करी छुआछूत को दूर करना हिंदू समाज में नशा मुक्त हिंदू समाज का निर्माण करना इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया।

बैठक में चर्चा किया गया कि हिंदू समाज के सभी वर्गों के लोगों को संगठन में शामिल करना है हिंदू समाज के हर उम्र के सनातनी संगठन में शामिल हो यह प्रयास करना है जैसे की 35 वर्ष से ऊपर पुरुष वर्गों को परिषद में एवं महिलाओं मातृ शक्ति मैं शामिल करना है।

इस प्रकार 15 वर्ष से 35 वर्ष की बालकों को बजरंग दल में एवं बालिकाओं को दुर्गा वाहिनी में शामिल करके संगठन में जोड़ना है और हिंदू समाज को संगठित करना है आत्मनिर्भर बनाना है हिंदू समाज की रक्षा करना है बैठक में उपस्थित समस्त सनातनियों में संगठन में जोड़ने के लिए एक अलग ही इच्छा शक्ति दिखाई दे रहा था और आगामी बैठक में अधिक से अधिक सनातनियों का शामिल होने के लिए सहमति बनी। बैठक की समाप्ति जय घोष एवं शांति पाठ के साथ संपन्न हुआ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें