CG ब्रेकिंग: एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, मचा हड़... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग: एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप, 2 बच्चे भी शामिल

दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पति-पत्नी के शव घर में फांसी पर लटके मिले, जबकि दो मासूम बच्चे बेड पर मृत अवस्था में पाए गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

मृतकों की पहचान गोविंद साहू, उनकी पत्नी चंचल साहू, बेटे यशांक साहू और बेटी दृष्णा साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार निजी मकान में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

प्रारंभिक आशंका है कि बच्चों को पहले नींद का इंजेक्शन दिया गया हो, हालांकि मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। मोहन नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। आखिर पूरे परिवार के साथ ऐसा क्या हुआ, इसे लेकर इलाके में कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें