सीएम का बड़ा फैसला, सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्... - CG Sandesh

सीएम का बड़ा फैसला, सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर दिया है। मदरसा शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू होगा। यह आदेश अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले सरकारी मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों, अनुमोदित SSK, MSK और मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त मदरसों पर लागू किया गया है।

सरकार के इस फैसले के तहत अब सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य होगा। इससे पहले 13 मई को राज्य सरकार ने सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में भी ‘वंदे मातरम’ गाना जरूरी करने का आदेश जारी किया था।

सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। वहीं इस फैसले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें