CG : लाखों के गांजे के साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार - CG Sandesh

CG : लाखों के गांजे के साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार

बिलासपुर जिले में पुलिस और ए.सी.सी.यू. की टीम ने सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है । ये महिलाएं इलेक्ट्रिक ऑटो से गांजे की तस्करी कर रही थीं। 

पुलिस ने आरोपी अशोक बाई, नंद कुमारी, लक्ष्मी शिकारी, द्रोपती शिकारी, ग्यास बाई, गंगा सिंह, रम्मती शिकारी और इंद्राणी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी महिलाएं सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी की रहने वाली हैं।

सभी महिलाएं मटियारी गांव की रहने वाली है, और ओडिशा से गांजा लाकर आसपास के इलाकों में खपाने की तैयारी में थीं। पुलिस ने गांजे के साथ दो इलेक्ट्रिक ऑटो जब्त किये हैं । जिनकी कीमत 46 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है।



अन्य सम्बंधित खबरें