सरायपाली : सिर मे ईंट से हमला कर पुत्र ने की पिता की हत्या, ... - CG Sandesh

सरायपाली : सिर मे ईंट से हमला कर पुत्र ने की पिता की हत्या, घटना के चंद घंटों के भीतर हुआ गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के एक मामले का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को हरजीत चौहान की सूचना पर पुलिस ने ग्राम रिसेकेला निवासी जयलाल सागर उर्फ जयलाल चौहान उम्र 48 वर्ष की संदिग्ध मौत पर मर्ग कायम किया था.

पुलिस को शव के निरीक्षण के दौरान मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस त्वरित जांच मे जुटी, जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की 17 मई 2026 की रात्रि मे जयलाल के घर में जयलाल व उसके पुत्र अजय सागर ऊर्फ अजय चौहान के बीच आपसी विवाद हुआ था.

विवाद के दौरान पुत्र अजय चौहान ने अपने पिता से मारपीट की व घर के बाड़ी से ईंट उठाकर जयलाल चौहन पर जानलेवा हमला किया था जिससे वह लहूलुहान होकर अचेत अवस्था में जमीन में गिर गया था.

इस घटना के बाद जयलाल का पुत्र अजय मौके से फरार हो गया, तथा परिजनों ने घायल जयलाल को शासकीय अस्पताल लेकर आये जहां पर डाक्टर द्वारा चेक करने पश्चात उसकी मृत्यु होना बताया गया.

पुलिस ने संपूर्ण मर्ग जांच में पाया कि जयलाल सागर ऊर्फ जयलाल चौहान की मृत्यु उसके पुत्र अजय सागर ऊर्फ अजय चौहान के द्वारा सिर मे ईंट से हमला कर चोंट पहुंचने से हुई है.

जिससे पुलिस द्वारा उक्त कृत्य धारा 103(1) बीएनएस अंतर्गत अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

उक्त घटना मे फरार आरोपी की लगातार पता तलाश की जा रही थी, जिसके बाद 18 मई 2026 को 20.00 बजे पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिलने पर घेराबंदी कर ग्राम बोदापाली से आरोपी अजय चौहान पिता जयलाल चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रिसेकेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर आरोपी को रिमांड पर भेजा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें