CG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस का धर... - CG Sandesh

CG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक और सत्तीगुड़ी चौक स्थित पेट्रोल पंपों के सामने धरना देकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के मार्गदर्शन तथा मध्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार विरोधी नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई का सीधा असर निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घर का बजट बिगड़ चुका है और लोग अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो पार्टी का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें