आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, तीसरे बच्चे पर 30 हजार और च... - CG Sandesh

आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार रुपए देगी सरकार

आंध्र प्रदेश सरकार ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर एक अनोखी पहल की घोषणा की है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान किया है कि अब राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपए और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा नरसन्नापेटा में आयोजित एक जनसभा के दौरान की। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार घटती जनसंख्या दर सरकार के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने परिवारों को अधिक बच्चों के लिए प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है। सरकार पहले केवल दो बच्चों तक प्रोत्साहन राशि देने पर विचार कर रही थी, लेकिन बाद में योजना का दायरा बढ़ाते हुए तीसरे और चौथे बच्चे तक इसे लागू करने का निर्णय लिया गया।

सरकार का मानना है कि इस कदम से राज्य में घटती जनसंख्या दर को संतुलित करने में मदद मिलेगी। हालांकि, इस घोषणा के बाद अब लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या आर्थिक प्रोत्साहन देकर वास्तव में जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा दिया जा सकता है। फिलहाल, सरकार की इस नई योजना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें