पटेवा : टूटकर पेड़ गिरने से दो पक्षों की बीच गाली-गलौच और मार... - CG Sandesh

पटेवा : टूटकर पेड़ गिरने से दो पक्षों की बीच गाली-गलौच और मारपीट

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम छिंदौली में आंधी तुफान से टूटकर पेड़ गिरने से दो पक्षों की बीच गाली-गलौच और मारपीट हो गई, मामले में दोनों पक्षों के लोगो ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.

ग्राम छिंदौली निवासी अजय टोन्ड्रे 15 मई 2026 को सुबह करीबन 06:00 बजे अपने किराना दुकान को खोल रहे थे, तभी नागेश निराला आया और तुम्हारे जामुन पेड़ का डंगाल रात में आंधी तुफान से टूटकर हमारे ब्यारा में लगे नींबू के पेड में गिर गया है, जिससे नींबू पेड़ को नुकसान पहुंचा है कहकर मां-बहन की अश्लील गाली-गलौच करने लगा.

इसपर अजय टोन्ड्रे ने उसको समझाया कि गाली गलौच क्यों कर रहे हो आंधी तुफान से गिरा है, मैं झाड के डंगाल को काटकर हटा दूंगा. तभी नागेश की मां देवकुंवर निराला भी अजय के दुकान के सामने गली में आ गयी और वो भी अश्लील गाली-गलौच करने लगी.

इसके बाद नागेश निराला धक्का मुक्की करते हुए अजय टोन्ड्रे के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा व जान से मारने की धमकी दिया.

मारपीट से अजय के सीना व हाथ में चोट का निशान है, एवं अनिल टोन्ड्रे के चेहरा में चोंट खरोच का निशान है. मारपीट गाली गलौच को अनिल कुमार टोन्ड्रे, पडोसी लिखेश जोगी देखे सुने व बीच बचाव किये हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने नागेश निराला और  देवकुंवर निराला पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें