बिलासपुर में ठगी की सनसनीखेज वारदात, गहने लेकर फरार हुए शाति... - CG Sandesh

बिलासपुर में ठगी की सनसनीखेज वारदात, गहने लेकर फरार हुए शातिर बदमाश

शहर में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सीएमडी गेट के पास दो अज्ञात ठगों ने एक राहगीर को डर और भरोसे के जाल में फंसाकर उसके सोने के जेवरात पार कर दिए। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने पीड़ित को रोककर इलाके में लूटपाट की झूठी घटनाओं का हवाला दिया और सुरक्षा के नाम पर उससे सोने की अंगूठी व चेन उतरवा ली। इसके बाद शातिरों ने जेवरात को दुपहिया वाहन की डिक्की में सुरक्षित रखने का नाटक किया।

कुछ दूर जाने के बाद पीड़ित को शक हुआ। जब उसने डिक्की खोलकर देखी तो उसमें रखे गहने गायब थे। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों की बातों में आकर अपने गहने या कीमती सामान किसी के कहने पर न उतारें और सतर्क रहें।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें