सरायपाली : शराब के नशे में आकर घर में रखे सामन की तोड़फोड़, मन... - CG Sandesh

सरायपाली : शराब के नशे में आकर घर में रखे सामन की तोड़फोड़, मना करने से चाची से मारपीट

सरायपाली के ग्राम कुटेला में एक युवक ने शराब के नशे में आकर घर में रखे सामन की तोड़फोड़ कर दी, जिसे तोड़फोड़ करने से मना करने पर उसने अपनी चाची के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुटेला निवासी सुलोचना दास के घर 13 मई 2026 को दोपहर करीबन 01:30 बजे उसका भतीजा नरोत्तम दास शराब के नशे में आकर घर में रखे सामान को तोड़फोड़ कर रहा था जिसे उसकी चाची सुलोचना ने तोड़फोड़ करने से मना किया तो क्यों तोड़फोड़ नही करूंगा ऐसा कहकर गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किया.

मारपीट करने से सुलोचना के सिर में चोट लगा है, चोट लगने से सिर से खून निकल रहा था. इस घटना को सुलोचना की पड़ोसन सोहगा दास एवं गोपाल दास देखे सुने एवं बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नरोत्तम दास के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें