नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम, पढ़िए स... - CG Sandesh

नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम, पढ़िए सभी जरूरी बातें

डेस्क। देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों के लिए NEET UG 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा रद्द होने के बाद अब दोबारा परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। एजेंसी के मुताबिक NEET UG 2026 की री-एग्जाम परीक्षा अब 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस फैसले के बाद उन लाखों छात्रों को राहत मिली है जो पिछले कई दिनों से नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे।

परीक्षा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश 

NTA की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, पूरे देश में यह परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें। परीक्षा का आयोजन रविवार को होने के कारण केंद्र सरकार और एनटीए ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

अफवाहों से बचने की अपील

NTA ने इस बार छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष चेतावनी भी जारी की है. एजेंसी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें फैल सकती हैं. ऐसे में किसी भी गलत जानकारी के शिकार होने से बचें।

छात्रों और माता-पिता से अनुरोध किया गया है कि वे केवल NTA के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.

किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए साझा की गई सूचना को सच न मानें.

सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

अगर किसी छात्र को अपनी परीक्षा, केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई समस्या है तो वे सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर जारी किए गए हैं.

ईमेल आईडी - neet-ug@nta.ac.in

हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 और 011-69227700

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

तैयारी का समय: अब छात्रों के पास लगभग एक महीने का समय है. विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि छात्र अब केवल रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान दें.

परीक्षा केंद्र: परीक्षा केंद्रों की सूची और अलॉटमेंट के बारे में जानकारी छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी भेजी जाएगी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें