तखतपुर के होटल में गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगो... - CG Sandesh

तखतपुर के होटल में गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

तखतपुर के नया बस स्टैंड स्थित एक होटल में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया जा रहा है कि होटल में इस्तेमाल हो रहे गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रयास कर आग बुझा दी, जिससे सिलेंडर फटने जैसी गंभीर स्थिति नहीं बनी।


घटना के बाद एक बार फिर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध कमर्शियल इस्तेमाल का मुद्दा सामने आ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र की कई दुकानों और होटलों में खुलेआम घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।

लोगों का कहना है कि नियमों की अनदेखी कर सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि घरेलू सिलेंडरों के अवैध कमर्शियल उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे प्रतिष्ठानों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें