जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख की ठगी, आरोपी फरार..इकरारनामा और... - CG Sandesh

जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख की ठगी, आरोपी फरार..इकरारनामा और बैंक ट्रांजेक्शन के बाद भी नहीं दी जमीन

बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। हेमूनगर निवासी संपला राज शेखरम ने आरोपी मिथिल शर्मा उर्फ मिंटू के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने खुद को जमीन कारोबारी बताते हुए शंकर नगर स्थित 2250 वर्गफीट प्लॉट बेचने का सौदा किया। 9 अक्टूबर 2024 को नोटरी के जरिए इकरारनामा किया गया और बयाने के रूप में चेक से साढ़े तीन लाख रुपए लिए गए। इसके बाद फरवरी और मार्च 2025 तक अलग-अलग किस्तों में कुल 20 लाख रुपए वसूल लिए गए।


आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार रजिस्ट्री टालता रहा। बाद में पैसे लौटाने का आश्वासन देकर मोबाइल बंद कर फरार हो गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन और दस्तावेजों की जांच कर धोखाधड़ी की पुष्टि की है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें