रायगढ़ केवड़ा बाड़ी चौक में प्याऊ का शुभारम्भ, राहगीरों को म... - CG Sandesh

रायगढ़ केवड़ा बाड़ी चौक में प्याऊ का शुभारम्भ, राहगीरों को मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन द्वारा केवड़ा बाड़ी चौक, रायगढ़ में प्याऊ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर दैनिक बयार के प्रधान संपादक सुभाष त्रिपाठी एवं शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता के करकमलों से विधिवत शुभारम्भ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड रायगढ़ शहर का सबसे व्यस्त एवं भीड़भाड़ वाला क्षेत्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री, राहगीर एवं आम नागरिक आवागमन करते हैं। गर्मी के इस मौसम में लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा यह पहल की गई है। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में डिहाइड्रेशन एवं अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे समय में सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य और सेवा का कार्य है। गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन द्वारा समाजहित में किए जा रहे इस प्रयास की सभी ने प्रशंसा की।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें