CG : रहे सावधान, मीटर बदलने के नाम पर महिला से 70 हजार की हु... - CG Sandesh

CG : रहे सावधान, मीटर बदलने के नाम पर महिला से 70 हजार की हुई ठगी

​बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ बजरंग नगर निवासी सरस्वती देवी के खाते से जालसाजों ने करीब 70 हजार रुपए उड़ा लिए। ठग ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर महिला के बेटे को फोन किया और नया मीटर लगाने के लिए महज 13 रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने का झांसा दिया।

 

इस प्रक्रिया के दौरान आरोपी ने झांसे में लेकर एटीएम कार्ड के अंतिम चार अंक पूछ लिए और फिर बड़ी ही चालाकी से दो किस्तों में कुल 69,998 रुपए खाते से पार कर दिए। आश्चर्यजनक रूप से ट्रांजेक्शन के दौरान पीड़िता को कोई मैसेज प्राप्त नहीं हुआ, जिससे उन्हें ठगी का अहसास नहीं हुआ। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला 8 मई को बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पहुंची और खाते में जमा राशि गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़िता की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें