मदर्स डे बना मां के लिए खौफनाक, डेम में डूबने से युवक की मौत - CG Sandesh

मदर्स डे बना मां के लिए खौफनाक, डेम में डूबने से युवक की मौत

CG : रायगढ़ के पचधारी डेम में रविवार को डेम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को छुट्टी होने के कारण मृतक अपने चार दोस्तों के साथ पचधारी डेम घूमने और नहाने पहुंचा था। इस बीच नहाने के दौरान अजय गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा।

उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजय, जो रियापाली गांव का निवासी था और NTPC लारा में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें