सरायपाली : बाड़ी में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने किया जप्त - CG Sandesh

सरायपाली : बाड़ी में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने किया जप्त

सरायपाली पुलिस ने 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम मेापाली से 08 किलो 250 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डोरी लाल उर्फ प्रेम पटेल अपने कब्जे मे अधिक मात्रा गांजा को अपने बाड़ी मे रखे लकड़ी के पास छुपाकर रखा है.

जिसपर पुलिस ने डोरी लाल पटेल निवासी मेापाली के बाड़ी मे पहुंचकर तलाशी ली, जहाँ डोरी लाल उर्फ प्रेम पटेल पिता सेतकुमार पटेल, उम्र 44 वर्ष के बाड़ी खलिहान मे रखे लकड़ी का ढेर के पास एक प्लास्टिक बोरी मे अधिक मात्रा में गांजा रखा हुआ मिला.

यह गांजा करीब 08 किलो 250 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमती 4,05,000 रुपये बताया गया है. डोरी लाल पटेल ने पुलिस को बताया कि काफी दिनो से ओड़िशा से एक व्यक्ति अपने आप को बचाते हुये अपना नाम बिना बताये गांजा रखने की बात बताने पर उसे अपनी सहमति दिया था, तथा 17 अप्रैल 2026 को लगभग 10:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति अपने मोटर सायकल मे एक काला रंग की बैग मे लादकर लाया जिसे प्रेम पटेल ने 36,000 रूपये मे खरीदा था.

मामले मे पुलिस ने 20(b)-NAR का अपराध दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें