सरायपाली : शिक्षिका पत्नी से शराब के नशे में मारपीट और गाली ... - CG Sandesh

सरायपाली : शिक्षिका पत्नी से शराब के नशे में मारपीट और गाली गलौच, पति पर अपराध दर्ज

सरायपाली की एक शिक्षिका ने अपने पति के विरुद्ध शराब के नशे में गाली गलौच, मारपीट और ताना मारने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है.

सरायपाली निवासी नेहा दास ने बताया कि 07 मार्च 2015 को भिलाई के भावेश कुमार साहू के साथ हिन्दू रीति रिवाज से उसका विवाह हुआ था, जिनकी 09 वर्ष की पुत्री है. नेहा स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका है.

पीड़िता ने बताया कि विवाह के पश्चात से ही उसके पति द्वारा आये दिन शराब के नशे में उसके साथ गाली गलौच और मारपीट करता था तथा उसे नीचा दिखाने के लिये रंग रूप शरीर बनावट पर ताना मारकर अपशब्दो का प्रयोग कर गंदी गंदी गालियां देता था.

महिला का पति उसपर निराधार चरित्र पर लांच्छन लगाकर अन्य पुरूषो के साथ नाम जोड़कर अपमानित कर मारपीट करता था. एवं महिला और उसके पिता से सदैव पैसे की मांग करता था. तथा बार-बार पैसो की मांगकर प्रताड़ित कर मारपीट करता था.

महिला के शासकीय शिक्षिका होने के कारण उसका पति पैसो का पूर्ण नियंत्रण अपने हाथ में चाहता था, जिसका विरोध करने पर वह महिला और उसकी बेटी का खर्च वहन करने से इंकार कर दिया. जिसके पूर्ण खर्च वह अकेली वहन करती है.

महिला के पति के खिलाफ महिला ने अलग-अलग मामलो में मारपीट की घटनाओं की शिकायत धरसीवा थाना, भिलाई 03 थाना, रायपुर टिकरापारा थाना एवं सरायपाली थाना में दर्ज करा चुकी है. जिसके बाद उसके पति द्वारा समझौता किया जाता था जिसे विवाह को बचाये रखने और उनमें सुधार आने की उम्मीद पर वह बार-बार मौका देती थी, परंतु उसके पति की व्यवहार और क्रूरता में कभी परिवर्तन नही आया.


पीड़िता वर्ष 2023 से वह अपने पति से अलग रह रही है, तथा पति के क्रूर व्यवहार से तंग आकर उसने अपना स्थानांतरण रायपुर से सरायपाली कराया और यहां किराये के मकान में बेटी के साथ अकेली रहती है, परंतु इसके बाद भी उसका पति द्वारा आये दिन यहां आकर भी उसे परेशान करता है.

महिला द्वारा इस बात की शिकायत पर महिला सेल महासमुंद में की, जिसके बाद उसकी काउंसलिग हो चुकी है, जिसका कोई सकारात्मक परिणाम नही आया है. काउंसलिंग के दौरान भी नेहा को केस वापस लेने के लिये दबाव डाला गया जिससे वह डरी हुई असुरक्षित महसूस करती है, तथा पुत्री को लेकर माता पिता के घर शरण लेने हेतु बाध्य है.

वहीँ मामले में पुलिस ने आरोपी पति भावेश कुमार साहू के खिलाफ अपराध धारा 85-BNS का मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें