CG : SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रू... - CG Sandesh

CG : SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

सूरजपुर। जिले के देवनगर अटल चौक पर रामानुजनगर SDM की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में SDM को मामूली चोटें आईं, जबकि ड्राइवर और एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही कलेक्टर भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, रामानुजनगर SDM अपनी गाड़ी से रामानुजनगर से सूरजपुर जा रहे थे। देवनगर अटल चौक के पास एक शराबी बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक दूकान में जा घुसी।

 

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर घायल

दुर्घटना में SDM को हल्की चोटें आईं, लेकिन गाड़ी चला रहे ड्राइवर और साथ में मौजूद आरक्षक को गंभीर चोटें लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन को जैसे ही घटना की खबर मिली, वे भी तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें