महासमुंद : अप्रारंभ प्रधानमंत्री आवासों को 30 अप्रैल तक शुरू... - CG Sandesh

महासमुंद : अप्रारंभ प्रधानमंत्री आवासों को 30 अप्रैल तक शुरू करने के निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में अप्रारंभ आवासों का भूमि पूजन नींव त्योहार का आयोजन कर किया जाएगा। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में किस्तों के माध्यम से प्रदान की जा रही है।

जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 46,819 तथा वर्ष 2025-26 में 11,732 हितग्राहियों के खातों में प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। जिले में 6,046 आवासों का निर्माण कार्य प्रारम्भ होना है।

जिला पंचायत सीईओ नंदनवार ने सभी संबंधित ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी किए हैं कि नींव त्योहार आयोजित कर अप्रारंभ आवासों का भूमिपूजन कराया जाए। इस कार्यक्रम में जिला एवं जनपद स्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सरपंचों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने सभी लंबित आवासों का निर्माण कार्य 30 अप्रैल 2026 तक शत-प्रतिशत प्रारंभ कराए जाने कहा है। अधिकारियों को इस संबंध में सतत निगरानी रखने तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें