मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रभार क्षेत्र बोलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बोलपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा हुई। 

इस सभा में बतौर विधानसभा प्रभारी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी शामिल हुए। सभा में योगी आदित्यनाथ ने आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि भयमुक्त पश्चिम बंगाल बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाए। इससे राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और हिंसा, अपराध खत्म होगी।

बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा बोलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार भाजपा प्रत्याशी दिलीप कुमार घोष के समर्थन में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। प्रचार प्रसार के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। 

यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता जान चुकी है कि प्रदेश को विकास की राह में वापस लाना है, भयमुक्त प्रदेश बनाना है तो भाजपा की सरकार बनानी पड़ेगी। टीएमसी की सरकार ने पश्चिम बंगाल की जनता को विकास से दूर रखा है। प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है। इससे लोग उनकी सरकार से परेशान हो चुके हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें