महासमुंद : ग्रामीण युवाओं के लिए फास्ट फूड निर्माण प्रशिक्षण... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्रामीण युवाओं के लिए फास्ट फूड निर्माण प्रशिक्षण 18 अप्रैल से, इच्छुक युवा कर सकते हैं पंजीयन

ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से आरसेटीआई महासमुंद द्वारा फास्ट फूड निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 अप्रैल 2026 से शुरू किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में युवाओं को केक और आइसक्रीम के साथ-साथ चाउमीन, बर्गर, पिज्जा, मोमोस सहित विभिन्न फास्ट फूड बनाने की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। जिससे कम लागत में स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें।

निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा  टूटू बेहरा ने बताया कि यह प्रशिक्षण केवल महासमुंद जिले के युवाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व कुछ सीटें अभी भी रिक्त हैं।

इच्छुक ग्रामीण युवक-युवतियां शीघ्र संपर्क कर अपना पंजीयन सुनिश्चित कर सकते हैं। सीटें सीमित होने के कारण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा। पंजीयन एवं इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कमलेश पटेल के मोबाइल नंबर 79997- 00673 एवं रितेश कुमार के मोबाइल नंबर 96910- 89327 पर संपर्क कर सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें