CG : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कमरे के अंदर मिली खून से लथपथ ... - CG Sandesh

CG : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कमरे के अंदर मिली खून से लथपथ युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

जगदलपुर। शहर के लालबाग इलाके स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में रिटायर्ड फॉरेस्ट रेंजर के पुत्र जो कि भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड BPCL का कर्मचारी अतुल शर्मा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है,आज जब मृतक के कमरे से तेज बदबूदार गन्ध आने से आसपड़ोस के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तो तत्काल पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल पहुंच कर मृतक का कमरा को खोला गया तो कमरे का मंजर बेहद डरावना था , कमरे में सभी तरफ खून फैला हुआ था और मृतक अतुल अपने बिस्तर पर पड़ा हुआ था।



मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक अतुल शर्मा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित 08वें ब्लॉक में अपने घर में अकेले रहता था , जबकि उसके परिजन रायपुर में निवासरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच म शुरू कर दी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही दिशा में जांच कर रही है। 

दरअसल मृतक का घर अंदर से बंद पाया गया था और मृतक की कलाई की नस कटी हुई थी, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी मृत्यु होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें