CG : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्... - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत, पति और बच्चा घायल

रायगढ़। जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका पति और बच्चा घायल है। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुर गांव के पास की है। 


मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया, ट्रेलर के पहिए में फंसी गर्भवती महिला मौके पर ही मौत हो गई, वहीं महिला के पति और बच्चे को भी गंभीर चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मृतिका की पहचान उमा राठिया के रूप में हुई है, जो थी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी।

इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालके मौके से फरार है, मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें