CG : हाथी हमले में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम - CG Sandesh

CG : हाथी हमले में युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सूरजपुर। अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथी के हमले में युवक की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया।

जानकारी के अनुसार, अम्बिकापुर-प्रतापपुर स्टेट हाईवे के कल्याणपुर चौक पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और शासकीय नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।

 

ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी के बावजूद विभाग द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, जिसके कारण युवक की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि युवक पर हाथी ने हमला कर उसे पटक दिया और कुचल दिया, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मौके पर वन विभाग सहित प्रशासनिक अमला पहुंच गया है और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें