सक्ती ज़िले में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने की घोषणा, मृतक के ... - CG Sandesh

सक्ती ज़िले में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने की घोषणा, मृतक के परिजन को दिए जायेंगे 2 लाख, घायलों को 50 हजार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में विद्युत संयंत्र में दुखद दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकट परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट किया:

“छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में विद्युत संयंत्र में दुर्घटना दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकट परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे:


छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे में अब तक 10 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 23 मजदूर घायल हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा मंगलवार 14 अप्रैल को हुआ, जब प्लांट के एक बॉयलर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें