पिथौरा : ट्रक की ठोकर के बाद करीब 3.5 माह से कोमा में है युव... - CG Sandesh

पिथौरा : ट्रक की ठोकर के बाद करीब 3.5 माह से कोमा में है युवक

गार्डन चौक पिथौरा के पास करीब 3.5 माह पूर्व एक ट्रक ने मोटरसायकल को ठोकर मार दी, जिसमे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, उसमे से एक व्यक्ति अब तक कोमा में है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम-रिकोकला, थाना-राजादेवरी, जिला-बालौदाबाजार निवासी प्रेम कुमार निषाद के बड़े भाई डुमरलाल निषाद 31 जनवरी 2026 को अपने मामा घर ग्राम हरदी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 9164 से घूमने आए हुए थे, तथा उसी दिन वे अपने साथी परदेशी के साथ मोटर सायकल मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GS 9164 से ग्राम हरदी से ग्राम रिकोकला वापस जा रहे थे.

इसी दौरान दोपहर लगभग 01:00 से 02:00 बजे के बीच गार्डन चौक पिथौरा के पास ट्रक क्रमांक CG 06 GR 8355 के चालक द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मोटर सायकल को जोरदार टक्कर मार दी. उक्त दुर्घटना में डूमरलाल के सिर में गंभीर चोट आई तथा उनके साथी परदेशी निषाद को भी सिर में चोट पहुंची.

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलो को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे रायपुर रिफर कर दिया गया.

रायपुर में डुमरलाल लगभग एक सप्ताह तक भर्ती रहे तत्पश्चात उन्हे डिस्चार्ज कर पतईमाता हास्पिटल पटेवा में लगभग एक माह तक भर्ती रखा गया, जहां वे कोमा की स्थिति में थे. वर्तमान समय में भी डुमरलाल अचेत अवस्था में हैं और उनका उपचार जारी है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 06 GR 8355 के चालक पर अपराध धारा 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें