महासमुंद : AC एवं फ्रिज रिपेयरिंग सेवाओं के निःशुल्क प्रशिक्... - CG Sandesh

महासमुंद : AC एवं फ्रिज रिपेयरिंग सेवाओं के निःशुल्क प्रशिक्षण के पंजीयन की अंतिम तिथि आज

गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए AC एवं फ्रिज रिपेयरिंग सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), महासमुंद द्वारा जिले के निवासियों के लिए AC एवं Refrigerator Repairing का 30 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्रारंभ किया गया है।

यह प्रशिक्षण 09 अप्रैल 2026 (गुरुवार) से संस्थान परिसर में संचालित हो रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रशिक्षण हेतु कुछ सीटें अभी भी रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इसके पश्चात तिथि बढ़ाना संभव नहीं होगा।

अतः इच्छुक अभ्यर्थी 13 अप्रैल 2026 तक संस्थान में उपस्थित होकर अपना पंजीयन सुनिश्चित कर सकते हैं एवं इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

कमलेश पटेल – 7999700673

रितेश कुमार – 9691089327

पता: साराडीह रोड, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, बरौंडा बाजार, महासमुंद (छत्तीसगढ़)


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें