सरायपाली : गाँव के चौक में बुलाकर की मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

सरायपाली : गाँव के चौक में बुलाकर की मारपीट, मामला दर्ज

सरायपाली क्षेत्र के बलौदा थाना अंतर्गत एक व्यक्ति से मारपीट की गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम हरडासरार निवासी आनंद तांडी ने बताया कि 08 अप्रैल 2026 को वह अपने घर में खाना खाकर सोया था, तभी गांव का कोटवार जयसिंग तांडी घर आकर बोला कि चल गांव वाले तूझे चौक में बुला रहे हैं.

तब आनंद तांडी कोटवार के साथ चौक पर गया जहां पर गांव वाले बैठे थे. जिसमे जगतराम तांडी आनंद तांडी बोला कि क्यों गांव में गाली गलौच करते हो.

जिसपर आनंद तांडी बोला कि मैं गांव वालों को गाली नहीं दिया हूं बल्कि आप लोग शासकीय जमीन को भोजराज के नाम कर रहे हो और मेरे विरूद्ध शिकायत करते हो कहने पर इसी बात पर भरत तांडी, जगतराम तांडी, भोजराज लोहा एवं जलंधर भोई चारो मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए आनंद तांडी से हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा जगतराम तांडी अपने हाथ में रखे लाठी से मेरे सिर व पैर में मारा जिससे आनंद तांडी के सिर में चोट लगा.

आनंद तांडी ने बताया कि वह किसी तरह बचकर घर आया तथा घर से शासकीय अस्पताल सरायपाली जाकर ईलाज करवाया.

मारपीट करते गांव के सफेद भोई, कोटवार जयसिंग तांडी, कपूरचंद तांडी व अन्य लोग देखे सुने हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिय है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें