पटेवा : ग्राम पचरी से अवैध शराब, महिला गिरफ्तार - CG Sandesh

पटेवा : ग्राम पचरी से अवैध शराब, महिला गिरफ्तार

पटेवा पुलिस ने 11 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम पचरी से अवैध शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पचरी निवासी गौरी ताण्डी नामक महिला अपने घर आंगन वार्ड नं0 12 ग्राम पचरी में अवैध रूप से हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बिक्री वास्ते रखी है.


सुचना पर पुलिस मुखबिर के बताये अनुसार वार्ड नं0 12 ग्राम पचरी पहुंचकर घेराबंदी कर एक महिला को पकड़ी, जहाँ शराब खरीदने गये व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये.

पकड़ी गई महिला से नाम पता पूछने पर अपना नाम गौरी ताण्डी पति लोकेश डोरा उम्र 19 साल, निवासी ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुद का रहने वाली बतायी. जिसके कब्जे से एक पीला रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाली 03 जरीकेन में 05-05 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब भरी हुई कुल मात्रा 15 लीटर कीमती 3000 रूपये को जप्त कर आरोपीया गौरी ताण्डी की कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें