सरायपाली : परिवारिक विवाद में चाकूबाजी की घटना, एक की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : परिवारिक विवाद में चाकूबाजी की घटना, एक की मौत

सरायपाली नगर के वार्ड क्रमांक 08 में परिवारिक विवाद के चलते झगड़ा विवाद में चाकूबाजी की घटना होने पर एक व्यक्ति की मौत तथा दो व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आ रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायपाली अंतर्गत झिलमिला वार्ड क्रमांक- 8 में पारिवारिक विवाद के कारण झगड़ा विवाद होने पश्चात धारदार हथियार से एक-दूसरे पर वार करने की घटना घटित हुई है.

बताया जा रहा है कि घटना में अनवर खान आयु 53 वर्ष की मृत्यु हो गई है, एवं उसका पुत्र अजहर खान उम्र 21 वर्ष एवं पुत्री शहनाज आयु 27 वर्ष घायल है.

पुलिस द्वारा घटना घटित करने वाले मुख्य व्यक्ति राकेश साहू, एवं ताजुद्दीन सहित अन्य सभी संबंधित को अभिरक्षा में लिया गया है. घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें