CG : पत्नी की बेरहमी से हत्या कर पति ने कर ली आत्महत्या, बीम... - CG Sandesh

CG : पत्नी की बेरहमी से हत्या कर पति ने कर ली आत्महत्या, बीमारी बनी वजह ?

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मानसिक तनाव और बीमारी ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। ग्राम कोकोड़ी के गोकाड़भांटा जंगल के पास एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मृतकों की पहचान धनेश्वर नेताम (35 वर्ष) और उनकी पत्नी सुबत्ती नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो करंजी कोकोड़ी के धरशली पारा के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, दोनों 9 अप्रैल को अपने रिश्तेदार के घर बनियांगांव गए हुए थे। दोपहर में वापस लौटते समय गोकाड़भांटा जंगल के पास पति धनेश्वर ने अचानक पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
 

वारदात को अंजाम देने के बाद धनेश्वर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक, धनेश्वर पिछले तीन महीनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें