बलौदा : दो आरोपियों से करीब 40 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बलौदा : दो आरोपियों से करीब 40 लीटर महुआ शराब जप्त

बलौदा पुलिस ने 9 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर दो आरोपियों से करीब 40 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की एक बैंगनी कलर के सुपर स्प्लेंडर मोटरसायकल  क्र. CG06GN6871 में हरिबनपुर की ओर से बलौदा की ओर शराब लेकर आ रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने हरिबनपुर से बलौदा जाने के कच्ची मार्ग मैदान के पास सुंदरनगर बलौदा पहुंचकर बैंगनी कलर के सुपर स्प्लेंडर मो0साय0 क्र. CG06GN6871 में दो व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जो मोटर सायकल में एक सफेद प्लास्टिक बोरी रखे हुए थे.

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम कमलेश प्रधान पिता हरिलाल प्रधान उम्र 25 साल अर्तुण्डा थाना बलौदा निवासी होना बताया तथा सफेद प्लास्टिक बोरी लेकर चालक के पीछे बैठे व्यक्ति अपना नाम टेकचंद साहू पिता हेमंत साहू उम्र 25 साल साकिन अर्तुण्डा थाना बलौदा का रहने वाला बताया.

पुछताछ करने पर बोरी के अंदर कुल 08 नग प्लास्टिक झिल्ली में प्रत्येक झिल्ली में 05 - 05 लीटर कुल 40 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब किमती 8000 रूपये भरी हुई रखना बताया. जिसे पुलिस ने जप्त एक बैंगनी कलर का पुरानी इस्तेमाली मोटरसायकल सुपर स्प्लेंडर क्र. CG06GN6871 किमती करीबन 25000 रूपये को भी जप्त किया.

मामले में आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जानें से आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें