सरायपाली : पुलिया के पास 04 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

सरायपाली : पुलिया के पास 04 लीटर महुआ शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने 8 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सुचना पर कोटेनदरहा और बिछिया के बीच में एक व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम कोटेनदरहा और बिछिया के बीच पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखा है. सूचना पर पुलिस ने ग्राम कोटेनदरहा और बिछिया के बीच पुलिया के पास एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिसका नाम सुखीराम भोई पिता प्यारी लाल भोई उम्र 57 वर्ष, बिछिया थाना सरायपाली का रहने वाला बताया गया है.

पुलिस ने संदेही के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर एक 10 लीटर क्षमता वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरी 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 800 रूपये को जप्त कर आरोपी सुखीराम भोई का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें