महासमुंद : मोटर सायकल को खींचकर दूसरे जगह रख दिया, पूछने पर ... - CG Sandesh

महासमुंद : मोटर सायकल को खींचकर दूसरे जगह रख दिया, पूछने पर की मारपीट

महासमुंद के गणेश मार्केट में एक व्यक्ति के मोटर सायकल को खींचकर दूसरे जगह रख दिया गया, जिसे पूछने पर उसके साथ गाली गालौच कर मारपीट कर दी गई.

क्लबपारा महासमुंद निवासी विकास जैन ने बताया कि वे गणेश मार्केट में कोरियर चलाने का काम करते हैं. तथा 08 अप्रैल 2026 को शाम करीबन 06:30 बजे वह अपने मोटर सायकल को गणेश मार्केट के सामने खड़ी अपने दुकान चले गए.

इसके बाद जब वापस आये तो वहां जैयश साहू द्वारा उनके मोटर सायकल को खींचकर दूसरे जगह डबल डेकर के सामने रख दिया था. जिसे विकास ने जैयश साहू को पुछा कि मेरे मोटर सायकल को खीचकर क्यों ले गये हो, मुझसे चाबी मांग लेता तो उतने में जैयश साहू गुस्से मे आकर विकास को मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर मुझे जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और डण्डा से मारपीट किया.

मारपीट करने से विकास के बायें हाथ, बायें सीना, गला के पास चोंट लगा है, घटना के देखकर लेखराम सोनवानी द्वारा बीच बचाव किया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जैयश साहू के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें