महासमुंद : विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने कार को मारी ठोकर... - CG Sandesh

महासमुंद : विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने कार को मारी ठोकर, 2 माह बाद FIR

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम लभराखुर्द में विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर ने कार को  ठोकर मार दी, जिसके करीब 2 माह बाद पुलिस में इसकी शिकायत की गई है.  

वार्ड नं0 01 ग्राम झालखम्हरिया निवासी यशु साहू ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी 2026 को शाम लगभग 05:00 बजे वह वाहन कार होण्डा जैस क्रमांक CG05 F 1650 में अपनी चाची सुमित्रा साहू को साथ लेकर ग्राम पाली जा रहे थे.

इसी दौरान ग्राम लभराखुर्द संगीता फ्युल्स से पेट्रोल भराकर वापस जाने के दौरान महासमुंद से विपरित दिशा से आ रही बिना नंबर स्वराज ट्रेक्टर-735 का चालक अपने ट्रैक्टर को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर यशु की कार होण्डा जैस क्रमांक CG05 F 1650 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे कार का सामने का बोनट, कंडेसर, रेडियेटर, बंफर क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना में यशु एवं उसकी चाची को किसी प्रकार का कोई चोंट नहीं लगा, घटना को आसपास के लोग देखें. मामले की शिकायत पर पुलिस ने बिना नंबर स्वराज ट्रेक्टर-735 के चालक पर अपराध धारा 281-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें