महासमुंद : पीएम जनमन आवास योजना से हीरा कमार के परिवार का पक... - CG Sandesh

महासमुंद : पीएम जनमन आवास योजना से हीरा कमार के परिवार का पक्के घर का सपना हुआ साकार

आत्मसम्मान के साथ पक्के घर में सुकून के साथ रह रहा है हीरा और उनकी बेटी

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के जीवन स्तर को सुधारने हेतु पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो और बेहतर जीवनयापन कर सके। महासमुंद जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के चिन्हांकित 678 कच्चे मकान में निवासरत परिवारों के लिए पीएम जनमन आवास योजना से स्वीकृति उपरांत लगभग सभी परिवारों को पक्का छत मिल गया है।  

इसी क्रम में जिले के ग्राम झालखम्हरिया की कमार जनजाति की मधु कमार के जीवन में एक नया उजाला तब आया, जब उन्हें पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत अपना पक्का घर मिला। वर्षों से घास-फूस और मिट्टी के कच्चे मकान में रहकर कठिनाइयों का सामना कर रही मधु कमार और उनके पिता हीरालाल कमार के लिए यह आवास किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है।

मधु कमार बताती हैं कि पहले उनका परिवार बारिश, गर्मी और ठंड के मौसम में काफी परेशानियों से गुजरता था। कच्चे मकान की वजह से सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती थीं। लेकिन अब पक्का आवास मिलने से उनके जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और सम्मान का भाव आया है।

मधु कमार के पिता हीरालाल ने भावुक होकर बताया कि अब उन्हें अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रहने का अवसर मिला है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब उनका परिवार निश्चिंत होकर खुशी-खुशी जीवन यापन कर रहा है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें