सरायपाली : 5 वीं एवम् 8 वीं केंद्रीकृत परीक्षा संपन्न - CG Sandesh

सरायपाली : 5 वीं एवम् 8 वीं केंद्रीकृत परीक्षा संपन्न

5 वी एवम् 8 वीं केंद्रीकृत परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न उपरांत संकुल केंद्र पैकिन का एक स्नेह सम्मेलन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रूढ़ा में आयोजित किया गया। जिसमे संकुल के सभी केंद्र अध्यक्ष,परीक्षा प्रभारी ,एवम् संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपना अनुभव साझा करने के साथ साथ, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना था।जिसमे सभी शिक्षकों ने अपना अपना विचार रखा।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रूढ़ा के सरपंच रेशमलाल पटेल,गांव के गौटिया खिरोद पटेल,गणमान्य कामता पटेल,पूर्व जनपद सदस्य सुभाष सिदार, एसएमसी समिति के अध्यक्ष गिरधारी पटेल,पूर्व अध्यक्ष मिथुन, प्राथमिक विद्यालय के एसएमसी समिति के अध्यक्ष सुकमुनि आदि लोग उपस्थित रहे।

उक्त आशय की जानकारी पूर्व माध्यमिक शाला रूढ़ा के शिक्षक अनिल पटेल ने दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें