महासमुंद : 10 माह से फरार गांजा तस्करी के मुख्य आरोपी को पकड़... - CG Sandesh

महासमुंद : 10 माह से फरार गांजा तस्करी के मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, कार की टक्कर से गई थी बाईक सवार की जान

महासमुंद पुलिस को 10 माह से फरार गांजा तस्करी के मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है. मुख्य अंतरराज्यीय आरोपी अमूल्य कुमार बिश्नोई को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी 190 किलोग्राम गांजा की कार से तस्करी कर रहा था.

बताया गया कि गांजा की तस्करी करते समय आरोपी वाहन से भागते हुए, बाईक सवार को टक्कर मारकर, गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया था.​ जिसपर खल्लारी थाना में NDPS एक्ट की धारा 20(ख) और BNS की धाराओं 281, 125(A), 125(B) एवं 106(1) के तहत मामला किया गया था.

पुलिस ने बताया कि आरोपी लगातार पहचान छिपाकर ठिकाने बदल-बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सुनाबेड़ा (ओडिशा) में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा.

10 महीने से फरार चल रहे अंतरराज्यीय आरोपी अमूल्य कुमार बिशोई न केवल अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त था, बल्कि उसकी लापरवाही से एक व्यक्ति की जान भी गई थी. महासमुंद पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पूरा मामला 22 जुलाई 2025 का है,  जब आरोपी अमूल्य बिशोई अपनी कार क्रमांक OR07Z0093 में भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा था. थाना खल्लारी क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उक्त बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी.

घटना के बाद आरोपी पुलिस के डर से कार और उसमें रखा 190 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 28, 49, 250 रुपये को छोड़कर मौके से फरार हो गया था. ​थाना खल्लारी में आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(ख) और BNS की धाराओं 281, 125(A), 125(B), एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था.

​पिछले 10 महीनों से आरोपी अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था. महासमुंद साइबर थाना की टीम ने तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) और मुखबिरों की सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने तत्काल सुनाबेड़ा ओडिशा में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा. ​आरोपी को 07 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.  जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. कार्यवाही में थाना खल्लारी और साइबर थाना टीम की विशेष भूमिका रही.

​गिरफ्तार आरोपी:-

​नाम: अमूल्य कुमार बिशोई (48 वर्ष) ​पिता: सनातन बिशोई ​निवासी: सुनाबेड़ा, जिला कोरापुट (ओडिशा)


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें