CG : प्रेमी - प्रेमिका ने जंगल में कर दिया यह बड़ा कांड, इलाक... - CG Sandesh

CG : प्रेमी - प्रेमिका ने जंगल में कर दिया यह बड़ा कांड, इलाके में फैली सनसनी

रायगढ़। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां बुधवार की सुबह गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव जंगल में पेड़ से लटके मिले, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना छाल थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

 





जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके युवक-युवती पर पड़ी। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करता था और युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन किन कारणों से दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाया, इसकी जांच जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें