CG : पटरी पर पत्थर रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश, जांच शुरू - CG Sandesh

CG : पटरी पर पत्थर रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश, जांच शुरू

बिलासपुर। कटनी रेल सेक्शन में एक बड़ी साजिश सामने आई है। अमलाई-बुढ़ार स्टेशन के बीच अप लाइन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर बैलास्ट के पत्थर रख दिए, जिससे ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई। यह घटना किमी 883/27-30 के बीच हुई।

 

संदिग्ध स्थिति की जानकारी मिलते ही ट्रेन मैनेजर ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रुकवा दिया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक से पत्थरों को हटाया। ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया गया। समय रहते सतर्कता बरते जाने से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रैक पर पत्थर रखने के पीछे किसका हाथ था और उसका मकसद क्या था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें