CG : पैरा के विशाल भंडार में लगी भीषण आग, सैकड़ों ट्रक पैरा ... - CG Sandesh

CG : पैरा के विशाल भंडार में लगी भीषण आग, सैकड़ों ट्रक पैरा जलकर राख

बिलासपुर। न्यायधानी के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लालपुर में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी प्लॉट में रखे पैरा के विशाल भंडार में अचानक भीषण आग लग गई। बायोगैस निर्माण और अन्य व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए संग्रहित किए गए ये पैरा बंडल देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गए और कुछ ही मिनटों में आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार छा गया।

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जिन्होंने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में सैकड़ों ट्रक पैरा जलकर पूरी तरह राख हो गया है, जिससे संचालक को लाखों रुपए की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है।

 




हालांकि, प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया था, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में भीषण गर्मी और सूखे चारे के घर्षण से स्वतः आग लगने की संभावना जताई जा रही है, फिर भी पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें