ईरान में तेजी से बदलती परिस्थितियों के बीच भारतीय नागरिकों क... - CG Sandesh

ईरान में तेजी से बदलती परिस्थितियों के बीच भारतीय नागरिकों को सलाह

विदेश मंत्रालय ने ईरान में तेजी से बदलती परिस्थितियों के बीच सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें और किसी भी आवाजाही से बचें। मंत्रालय ने एक परामर्श में कहा है कि ईरान के भीतर और सीमा चौकियों तक किसी भी प्रकार की आवाजाही तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय और निर्देश के बाद ही की जानी चाहिए।

वहीं, भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सभी बिजली के उपकरणों, सैन्य प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला इमारतों से दूर रहें, घर के अंदर रहें। दूतावास द्वारा किराए पर लिए गए होटलों में ठहरे हुए लोगों को भी यही सलाह दी गई है। दूतावास से मोबाइल नंबर 989128109115, 989128109109, 989128109102 और 989932179359 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। दूतावास का ईमेल पता cons.tehran@mea.gov.in है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें