बसना : सिरको में प्राथमिक शाख सहकारी सोसायटी का शुभारंभ, किस... - CG Sandesh

बसना : सिरको में प्राथमिक शाख सहकारी सोसायटी का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

अरुण साहू. प्राथमिक शाख सहकारी सोसायटी मर्यादित सिरको (पंजीयन क्रमांक 963) के संचालन का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। लंबे समय से सिरको क्षेत्र के किसानों को अलग प्राथमिक शाखा न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस नई पहल से किसानों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं मिल सकेंगी।

बताया गया कि पहले सिरको, सलडीह से संबद्ध उप सहकारी संस्था के रूप में कार्य करता था, जिससे किसानों को दूर जाकर कार्य कराना पड़ता था। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुराने पंचायत भवन का जीर्णोद्धार कर उसे सहकारी भवन के रूप में विकसित किया गया है। यहां अब सहकारी कार्यों का सुचारू संचालन किया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर पंडित द्वारा विधि-विधान से पूजा कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में कृषक गण उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्य के सफल संचालन की कामना की। इस दौरान किसानों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

कार्यक्रम में मंडी प्रभारी अरविंद सिदार, फड़ प्रभारी कैलाश पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर पुरुषोत्तम मालिक, सोहन पटेल सहित कई कृषक मौजूद रहे। इस कार्य को साकार रूप देने में पूर्व सरपंच तपस्विनी कृष्णचंद्र बरीहा का विशेष योगदान रहा। साथ ही पूर्व सरपंच जयप्रकाश मिश्रा, रेमड़ा सरपंच पार्वती शरण नेताम, सिरको सरपंच बंशीधर सिदार एवं वर्तमान सरपंच फागुलाल नेताम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

स्थानीय किसानों ने उम्मीद जताई है कि अब सहकारी सोसायटी के माध्यम से खाद-बीज, ऋण एवं अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध होंगी, जिससे कृषि कार्यों में तेजी आएगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें