CG : जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, आरोपी... - CG Sandesh

CG : जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां जादू-टोना के शक में एक वृद्ध महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जाता है कि आरोपी छंदनु राम को लंबे समय से शक था कि गांव में अकेली रह रही वृद्ध महिला उसके परिवार पर जादू-टोना करती है।

 

डंडे से किया ताबड़तोड़ हमला

जानकारी के अनुसार, घटना बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत गितारीपानी गांव की है, आरोपी का बच्चा अक्सर बीमार रहता था, जिसे लेकर वह महिला पर अंधविश्वास के चलते आरोप लगाता था। आरोपी ने गुस्से में आकर वृद्ध महिला पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी छंदनु राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें