CG : आकाशीय बिजली गिरने से भेड़-बकरी चराने गए अधेड़ की मौत  - CG Sandesh

CG : आकाशीय बिजली गिरने से भेड़-बकरी चराने गए अधेड़ की मौत

कवर्धा। जिले में तेज गरज-चमक और बेमौसम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के मिरमिटी गांव की है। मृतक की पहचान नेन सिंह धुर्वे के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के हर्राटोल थाना मोतीनाला का निवासी था। वह गुजरात से आए भेड़ व्यापारियों के साथ मजदूरी का काम करता था।

 

बताया जा रहा है कि नेन सिंह अपने साथियों के साथ रोज की तरह भेड़-बकरियां चराने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए वह पास के एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, जहां आकाशीय बिजली गिरी।

तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से नेन सिंह गंभीर रूप से झुलस गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें